खेल

South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

IND vs SA Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. टेस्ट सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया है. वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद वह तीसरे मैच में नहीं खेल पाए थे. उसी चोट के कारण उन्हें टेस्टी सीरीज से बाहर होना पड़ा.

ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान

बीसीसीआई ने शनिवार को ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया. बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया है. ईश्वरन पहली बार टीम इंडिया के लिए सेलेक्ट हुए हैं. उन्होंने घरेलू स्तर पर अभी तक 88 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6567 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास करियर में अभिमन्यु के नाम 22 शतक भी दर्ज हैं. इसके अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 26 अर्धशतक भी जमाए हैं.

वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उनका स्कैन करवाया गया था. जिसके बाद एक्सपर्ट की सलाह पर इंजरी मैनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया गया है. जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में इनका इलाज चलेगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका!

रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर कर चुके हैं ट्रैवल

अभिमन्यु ईश्वरन ने लंबे समय तक बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है. साल 2019-2020 में रणजी ट्रॉफी में उन्होंने बंगाल टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. वह काफी समय तक इंडिया ए के लिए खेले हैं और कप्तानी भी की है. अभिमन्यु ईश्वरन कई बार टीम इंडिया के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में ट्रैवल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. हालांकि, रोहित शर्मा के होते हुए ईश्वरन को टेस्ट सीरीज में मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है.

SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago