खेल

AFG vs SA: साउथ अफ्रीका ने अफगानियों के खिलाफ दर्ज की 5 विकेट से शानदार जीत, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Afghanistan vs South Africa: अफगानिस्तान की टीम आज वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रही थी. इस मैच में अफगानिस्तान ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि टीम इस मैच में जीत न दर्ज कर सकी. अफगानिस्तान ने 50 ओवर मे 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया है.

पूरे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है. कुछ ऐसा ही अफगानी क्रिकेटर्स ने आज भी किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग का फैसला किया और साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने 244 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को 245 रनों का टारगेट मिला.

यह भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड के कोच बनेंगे रवि शास्त्री? लाइव टीवी पर इयॉन मार्गन के सवाल पर दिया ये जवाब

अफगानिस्तान ने बनाए थे 244 रन

अफगानिस्तान की तरफ से अच्छी ओपनिंग हुई. मैच में अज्मतुल्लाह उमरजई ने 97 रनों की शानदार पारी खेली जिसके दम पर अफगानिस्तान 244 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट गेराल्ट कॉटजी ने लिए. उसके अलावा केशव महाराज ने  लुंगी एंगडी ने भी दो विकेट लिए. साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सधी हुई गेंदबाजी की.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में भारत से जंग पर क्या बोले केन विलियमसन, टीम इंडिया को पहले मात दे चुके हैं कीवी

साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मैच

244 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ बी टेम्बा बवुमा की टीम के 5 विकेट गिर गए, तब जाकर साउथ अफ्रीका को जीत मिली. नतीजा ये है कि  क्विंटन डी कॉक ने 41, कप्तान बवुमा ने 23 डेर दुसें ने 76 रन बनाए. हालांकि टीम को 5 विकेट के नुकसान पर जीत मिल गई. अफगानिस्तान के लिए  मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए.  इसके अलावा मुजीब ने भी 1 विकेट लिया था.

यह भी पढ़ें-NZ vs SL: बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज से जब बोले केन विलियमसन, ‘पहले चेक कर लो हेलमेट’

बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड और दूसरा सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago