देश

India Pakistan: पाक की कैद से छूटे 80 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटे, सामने आया VIDEO

India Pakistan News: भारत-पाकिस्तान के बीच मछुआरों की रिहाई की एक और सुखद खबर आई है. पाकिस्तानी सरकार ने अपनी जेलों में बंद सैकड़ों भारतीयों में से 80 मछुआरों को रिहा कर दिया, वे मछुआरे अभी अटारी-वाघा बॉर्डर के एंट्री पॉइंट से भारत लौटे हैं. उनका वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में दिख रहा है कि मछुआरों को बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) के जवान रिसीव कर रहे हैं. मछुआरों को उनके प्रमाण पत्र व रिहाई के कागजात दिखाए गए, और उनके पास कुछ सामान भी नजर आ रहा है. पाकिस्‍तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पाकिस्तान ने अवैध विदेश प्रवासियों और नागरिकों को देश से निकालने के लिए मौजूदा अभियान के तहत यह फैसला लिया है. पाकिस्‍तानी जेल के एक अधिकारी ने कहा- भारत के 80 मछुआरे वापस भेजे गए हैं.

इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए पहुंचाए गए

भारतीय मछुआरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए वहां से निकाला गया. पहले वह लाहौर पहुंचाए गए, उसके बाद वे बाघा बॉर्डर के रास्‍ते अमृतसर लाए गए. अमृतसर भारतीय राज्‍य पंजाब का शहर है, जबकि लाहौर एक पाकिस्‍तानी शहर है. फैसल ईधी नामक पाकिस्‍तानी ने कहा कि भारतीय मुछआरों के वापस लौटाने की व्यवस्था ईधी वेलफेयर ट्रस्ट ने की है.

घर वापसी की खुशी, बरसों बाद लौटे वतन

पाकिस्‍तान की कैद से छूटकर लौटने वाले ज्यादातर मछुआरे गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं. शुक्रवार शाम को भारत लौटने पर वे अपने घर वापस लौटने की खुशी में काफी उत्‍साहित नजर आए. पाकिस्‍तानी मीडिया ने ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के हवाले से खबर छापी कि भारतीय मछुआरों को कुछ नकदी और अन्य उपहार भी दिए गए, यह फैसला दिवाली के मौके पर दोनों मुल्‍कों में अमर का पैगाम देने वाला है.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान में ढेर हुआ भारत का दुश्मन, लश्कर आतंकी अकरम गाजी की सरेआम गोली मारकर हत्या

पाकिस्‍तानी जेलों में कैद हैं इतने भारतीय

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, भारत के 500 से ज्‍यादा मछुआरे पाकिस्‍तानी जेलों में हैं. हर साल वहां की मरीन सिक्‍योरटी एजेंसी समुद्र में मछली पकड़ते भारतीयों को कैद कर ले जाती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago