Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में भारत से जंग पर क्या बोले केन विलियमसन, टीम इंडिया को पहले मात दे चुके हैं कीवी

वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की चौथी क्वॉलीफायर टीम न्यूजीलैंड मानी जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों के सामने रनरेट की सबसे बड़ी चुनौती है.

World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. टीम ने लीग के 8 में से सभी 8 मैच अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर अन्य सभी टीमों को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड  का सेमीफाइलनल की जंग में चौथे नंबर पर क्वालिफिकेशन पक्का माना जा रहा है, क्योंकि रनरेट की जंग में न्यूजीलैंड पाकिस्तान से काफी ज्यादा आगे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा.

दरअसल, अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल मे जगह बनानी है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 400 रनों से जीत हासिल करनी होगी. दूसरी ओर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को 287 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा. ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना 99.99 प्रतिशत तक तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया को 5 वर्ल्ड कप जिताने वाली मेग लैनिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, मैक्सवेल ने हाल ही में तोड़ा था रिकॉर्ड

पिछले वर्ल्ड कप में हरा चुका है भारत

बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में भी टीम इंडिया का सफर लीग मैचों तक शानदार रहा था लेकिन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था. खास बात यह है कि तब और अब की टीम इंडिया में बहुत फर्क हैं, क्योंकि टीम इंडिया की बल्लेहबाजी के अलावा उसकी गेंदबाजी लाजवाब हो गई है. ऐसे में टीम इंडिया से खेलने को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा.

यह भी पढ़ें-क्या इंग्लैंड के कोच बनेंगे रवि शास्त्री? लाइव टीवी पर इयॉन मार्गन के सवाल पर दिया ये जवाब

भारत ने लीग मैच में दी थी करारी शिकस्त 

सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर केन विलियमसन ने कहा कि सेमीफाइनल में खेलना विशेष है, लेकिन घरेलू टीम से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा. हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं.  दूसरी ओर ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम अब भारत से भिड़ने के लिए तैयार हैं. बता दें कि लीग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड 100 रनों के बड़े अंतर से हरा कर मैच को एकतरफा कर दिया था, ऐसे में अब दोनों के बीच सेमीफाइनल की जंग काफी रोमांचक हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital