खेल

T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव का वो हैरतंगेज कैच, जिसने भारत के पाले में कर दिया मैच, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पत्नी के गले लगकर खूब रोए सूर्या

Surya Kumar Yadav: टीम इंडिया ने बारबाडोस में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दे दी. भारतीय टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कई बार ऐसे मोमेंट्स आए जब लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल गया लेकिन भारतीय टीम ने अपने साहस और बेहतरीन प्रदर्शन से मैच के नतीजे को बदलते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान आखिरी ओवर में ऐसा ही वाकया एक दफा हुआ. जब 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ते हुए 6 रन बचाए और इसके साथ ही पूरे मैच को भारत के पक्षा में लाकर रख दिया.

सूर्यकुमार ने पकड़ा मैच विनिंग कैच

मैच के बाद एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कई सवालों के जवाब दिए. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार कैच लपकने के सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो कैच जो , उन्होंने पकड़ा, वो मैच विनिंग कैच था. सूर्या ने आगे कहा कि हम टूर्नामेंट जीत गए. लोग अब कह रहे हैं कि जब 6 गेंदों में 16 रन चाहिए थे, अगर पहली गेंद पर छक्का हो जाता तो आगे क्या होता, लेकिन इसके बाद पूरे मैच का माहौल अलग हो जाता.

सूर्युकमार यादव ने आगे बतचीत में कहा कि, आखिरी ओवर के दौरान उस दो-चार सेकंड में जो भी ठीक लगा वो किया और अच्छा भी हुआ. ऐसे ही समय के लिए हल सभी अपने फील्डिंग कोच के साथ प्रैक्टिश की थी. सूर्या ने कहा कि मैच जीतने के बाद वो अपनी पत्नी के गले लगकर खूब रोए.

सूर्यकुमार यादव का वीडियो वायरल

भारत में जीत की जश्न के सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो अभी तक सोशल मीडिया नहीं देखे हैं. उन्होंने कहा कि मैच के बाद मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं. अब जब हम सभी दो-तीन दिन में भारत पहुंचेंगे तब पूरा माहौल देखने लायक होगा. बता दें कि सूर्याकुमार यादव का बाउंड्री पर कैच लपकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ऐसा रहा मैच का हाल

बारबाडोस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 177 रनों का टारगेट सेट किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावप्ले में टीम इंडिया ने अपने तीन बहुमुल्य विकेट गंवा दिए लेकिन ओपनर विराट कोहली एक छोड़ पर डटे रहे. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो एक समय ऐसा आया जब लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है, लेकिन तभी भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी कराई और साउथ अफ्रीका को 169 रनों पर रोक दिया.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: आंखों में खुशी के आंसू, कंधे पर तिरंगा, हाथों में वर्ल्ड कप… देखें टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

3 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

23 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago