खेल

देश के अखबारों ने कुछ इस तरह से मनाया टी-20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न, देखिए तस्वीरें

17 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर से टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात देते हुए एक लंबे इंतजार पर विराम लगा दिया. टी-20 वर्ल्ड जीतने का जश्न पूरा देश मना रहा है. इस जीत के साथ ही इंडिया इकलौती ऐसी टीम बन गई है जिसने 2 वन-डे वर्ल्ड कप, 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 2 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है.

इस जीत को देश के अखबारों ने अलग-अलग तरीके से कवर किया है. जिसमें बेहतरीन तस्वीरों के साथ हेडिंग लगाई है. तो आइये आपको बताते हैं देश के चर्चित अखबारों ने क्रिकेट की दुनिया में विश्व विजेता बनी टीम इंडिया और उसकी जीत का जश्न कैसे मना रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने पर लिखा One Nation One Joy.

हिंदुस्तान अखबार ने 17 सालों के लंबे इंतजार के खत्म होने पर लिखा- भारत विश्व विजेता.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने इस जीत को लिखा- CHAMPIONS END THE WAIT

दैनिक भास्कर ने क्रिकेट की इस बड़ी जीत पर शानदार हेडिंग लगाई है. जिसमें उसने लिखा है- विश्व विजयी विराट तिरंगा.

अमर उजाला ने टी-20 वर्ल्ड पर भारत की शानदार जीत को लिखा- अजेय भारत बना विश्व विजेता.

विराट कोहली ने संन्यास लेने की घोषणा की

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप की इस विराट जीत के साथ ही क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी की जीत का हिस्सा रहे हैं. जिसमें अंडर-19 से लेकर वर्ल्ड कप की जीत शामिल है.

रोहित शर्मा ने भी टी-20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसी जीत के साथ टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago