Home » खेल » T20 World Cup 2024: आंखों में खुशी के आंसू, कंधे पर तिरंगा, हाथों में वर्ल्ड कप… देखें टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें
T20 World Cup 2024: आंखों में खुशी के आंसू, कंधे पर तिरंगा, हाथों में वर्ल्ड कप… देखें टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के बाद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. आइए सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरों को देखते हैं.
भारत की जीत के बाद जश्न मनाते हुए खिलाड़ी (फोटो- BCCI/ICC)
T20 World Cup 2024 Final Celebration: विराट कोहली-अक्षर पटेल की तूफानी पारी और अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया. बारबाडोस में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 177 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी. मैच के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. आइए टीम इंडिया के जश्न की कुछ तस्वीरों को देखते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक पंड्या ने थामा तिरंगा (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद जश्न मनाते अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली और कुलदीप यादव (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ युजवेंद्र चहल (फोटो- BCCI)टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (फोटो – BCCI)टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (फोटो- BCCI)