खेल

AIFF की तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के हेड कोच के लिए की एल चाओबा देवी के नाम की सिफारिश

New Delhi: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने बुधवार को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल कोच पद के लिए पूर्व खिलाड़ी लांगम चाओबा देवी के नाम की सिफारिश की है. वह इस पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं. आईएम विजयन की अगुआई वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने उनके नाम की सिफारिश की.

लांगम चाओबा देवी (51 वर्ष) ने फिलीपींस में 1999 एशियाई चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी. वह भारतीय टीम की सहायक कोच भी रह चुकी हैं. मणिपुर की इस खलाड़ी ने 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था. एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद समिति ने एल चाओबा देवी के नाम की सिफारिश भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए की है.’’

देवी पूर्वोत्तर की एकमात्र महिला कोच हैं जिनके पास एएफसी का ‘ए’ लाइसेंस कोचिंग प्रमाण पत्र है. एआईएफएफ की कार्यकारी समिति इस सिफारिश को अगली बैठक में मंजूरी देगी. सिफारिश का मतलब लगभग नियुक्ति तय होना है. तकनीकी समिति ने विजयन की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में यह सिफारिश की, जिसमें पिंकी भोंपल मगर, शब्बीर अली, विक्टर अमलराज, संतोष सिंह और क्लाइमेक्स लॉरेंस शामिल थे.

समिति ने प्रिया पीवी और रोनीबाला चानू के नाम की सिफारिश क्रमश: सहायक और गोलकीपिंग कोच के पद के लिए की है. समिति ने पुरुष अंडर-16 और अंडर-19 टीम के कोच की नियुक्ति पर भी चर्चा के बाद कुछ नामों की सिफारिश की.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, PBKS Vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, PBKS से लिया पिछली हार का बदला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

28 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago