खेल

Kedar Jadhav Retirement: केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Kedar Jadhav Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी ऑलराउंडर केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी. 39 वर्षीय केदार जाधव ने अपने फैसले की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

केदार जाधव ने लिया संन्यास

केदार जाधव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किशोर कुमार का गाना ‘जिंदगी के सफर में’ बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने करियर यादगार लम्हे शेयर किए. केदार ने दोपहर 3 बजे के करीब संन्यास का ऐलान किया. इस दौरान केदार जाधव ने सभी फैंस का धन्यवाद किया.

सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे मेरे करियर में प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आज 3 बजे के बाद क्रिकेट के हर फॉर्मेट से मुझे रिटायर समझा जाए.” जाधव ने 16 नवंबर, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया और 17 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला.

काफी समय से थे टीम इंडिया से बाहर

केदार जाधव पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर थे. न केवल टीम इंडिया बल्कि वो आईपीएल में भी नजर नहीं आए. फिटनेस और खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर रहे इस खिलाड़ी ने कई बार वापसी का प्रयास भी किया लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुए. दिलचस्प बात यह है कि जाधव का सोशल मीडिया पोस्ट एमएस धोनी के इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट नोट से काफी मिलता-जुलता है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर की तस्वीरों का एक स्लाइड शो शेयर किया था, जिसमें बैकग्राउंड में मशहूर बॉलीवुड गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ सुनाई दे रहा था. साथ ही कैप्शन में लिखा था, “पूरे समय आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. शाम 6:29 बजे से मुझे रिटायर्ड मानिए.”

केदार जाधव का इंटरनेशनल करियर

2019 विश्व कप का हिस्सा रहे बल्लेबाजी ऑलराउंडर केदार जाधव ने 73 वनडे मैचों में 1389 रन बनाए और 27 विकेट लिए. वहीं 9 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 122 रन बनाए और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 58 रहा.

ये भी पढ़ें- Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, जन्मदिन के मौके पर लिखा भावुक पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 minute ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

32 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

47 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago