चुनाव

मतगणना स्थलों पर पुलिस फोर्स-तैनात, सबकी नजरें वोटों की गिनती पर टिकीं, जुलूस निकालने के लिए अनुमति जरूरी

Lok Sabha Election 2024: बिहार में सात चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद सभी की नजरें अब वोटों की गिनती पर टिकी हैं। मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों को लेकर 40 केंद्र बनाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मतगणना को लेकर सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।

सभी मतगणना केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144

सभी मतगणना केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी उम्मीदवार के जीतने के बाद कोई विजय जुलूस या मार्च निकालने पर पाबंदी रहेगी। जुलूस निकालने के पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया पर 80 काउंटिंग आब्जर्वर नजर रखेंगे।

9 बजे तक पहला रुझान सामने आने लगेगा

मतगणना के संबंध में यह संभावना जताई जा रही है कि सुबह नौ बजे तक पहला रुझान सामने आने लगेगा। मतगणना को लेकर प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल ईवीएम के कंट्रोल यूनिट के लिए तथा एक टेबल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के लिए होगी।इधर, राजनीतिक दल भी काउंटिंग एजेंट तय करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि सभी टेबल पर एक-एक काउंटिंग एजेंट होगा।

पटना में इस जगह होगी मतगणना

पटना में भी मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पटना के एएन कॉलेज में पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

4 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

18 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

57 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago