खेल

Amol Muzumdar बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, फर्स्ट क्लास में उनके रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया है. बीसीसीआई ने बुधवार 25 अक्टूबर को इसकी घोषणा की. क्रिकेट सलाहकार समिति के अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे ने मुख्य कोच पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का साक्षात्कार लिया. जिसके बाद तीन सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच का पद संभालने की सिफारिश की.

भारतीय महिला टीम के कप्तान बने अमोल मजूमदार

अमोल मजूमदार ने 21 साल के प्रभावशाली करियर में प्रथम श्रेणी के 171 मैच खेले हैं. जिसमें 11167 रन बनाए हैं. जिसमें 30 शतक और 60 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा मजूमदार ने 113 लिस्ट ए मैचों में 3286 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है. वहीं उन्होंने 14 टी20 मैच भी खेला है. उन्होंने मुंबई के लिए कई रणजी ट्रॉफी का खिताब भी जीता है. इसके अलावा मजूमदार ने आंध्र प्रदेश और असम का प्रतिनिधित्व भी किया.

मजूमदार के मुख्य कोच बनने पर रोजर बिन्नी ने क्या कहा

अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए जाने के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि, ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में अमोल मजूमदार की नियुक्ति का मैं स्वागत करता हूं. हमें विश्वास है कि मजूमदार के कार्यकाल में भारतीय टीम आगे बढ़ती रहेगी और खेल के अलग-अलग प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. भारतीय टीम ने द्विपक्षीय और बहु-राष्ट्रीय आयोजनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. मुझे यकीन है कि मजूमदार के मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को फायदा होगा.’

मजूमदार की नियुक्ति पर जय शाह ने क्या कहा

मजूमदार के महिला टीम के कोच नियुक्त होने पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि, ‘मैं हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए नए मुख्य कोच के चयन के लिए गहन मूल्यांकन और चयन प्रक्रिया आयोजित करने के लिए सीएसी को धन्यवाद देता हूं और मैं अमोल मजूमदार को कोच नियुक्त होने पर बधाई देता हूं. उनके पास भरपूर ज्ञान और विशेषज्ञता है. इसके साथ ही उनके पास आधुनिक खेल की गहरी समझ भी है. बीसीसीआई महिला क्रिकेट के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और टीम को मैदान के अंदर और बाहर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जरूरी माहौल प्रदान करना जारी रखेगा. बोर्ड मजूमदार का समर्थन करेगा और हमारे प्लेयर्स को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने में मदद करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगा.’

ये भी पढ़ें- AUS vs NED: ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेदों में ठोका सबसे तेज शतक

अमोल मजूमदार ने क्या कहा

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त होने पर अमोल मजूमदार ने कहा कि, ‘ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त होने पर मै बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं सीएसी और बीसीसीआई को मुझ पर भरोसा करने के लिए और टीम इंडिया के लिए मेरे दृष्टिकोण और रोडमैप पर विश्वास करने के लिए भी धन्यवाद देता हूं. मुझे जो जिम्मेदारी मिली है वो एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए और उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए, सभी तैयारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं. अगले दो साल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान दो विश्व कप होने हैं. कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के साथ हम खुद को सफल होने का सबसे अच्छा मौका देने की कोशिश करेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

8 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

19 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

27 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

37 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

39 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

49 minutes ago