देश

दिल्ली दंगा: मिठाई की दुकान में काम करने वाले दिलबर नेगी के हत्‍याकांड में अदालत ने 11 लोगों को आरोप-मुक्त किया

Delhi Riots Case Judgement: दिल्ली दंगे के दौरान गोगुलपुरी थाना क्षेत्र के कई मिठाई की दुकानों में आग लगाने एवं घरों में तोड़फोड़ करने के मामले में अदालत ने 11 लोगों को आरोपमुक्त कर दिया है, लेकिन एक व्यक्ति मोहम्मद शाहनवाज को इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उसके खिलाफ हत्या, दंगा व गैर कानूनी रूप से सभा करने को लेकर आरोप तय किया है।

दिल्ली दंगे के दौरान आगजनी में एक 22 वर्षीय वेटर दिलबर नेगी की मौत हो गई थी, जो अनिल स्वीट कार्नर में काम करता था। इसको लेकर गोकुलपुरी थाने में एफआईआर 39/2020 दर्ज की गई थी। गवाहों के बयान के अनुसार, दंगा के दौरान दंगाईयों ने धरों व दुकानों पर पथराव भी किया था और हिंदू विरोधी नारे लगाए थे। वे उस दौरान एक इमारत में भी घुस गए और नेगी को मार डाला था, जो वहां छिपा हुआ था। उसके शरीर को बिल्डिंग सहित जला दिया गया था।

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने 11 लोगों को आरोपमुक्त करने के मुद्दे पर कहा कि उनके अलग-अलग समय में दंगाई भीड़ का हिस्सा होने से यह साबित नहीं हो जाता कि वे ही नेगी के मौत के जिम्मेवार हैं। उन्होंने एक व्यक्ति शाहनवाज के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा कि उसके खिलाफ दंगाई भीड़ का हिस्सा होने व हिंदुओं की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के सबूत हैं। इस आधार पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 153ए, 302, 436, 450, 149 और 188 के तहत आरोप तय किए जा रहे हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच स्थानीय पुलिस ने की थी और फिर बाद में आगे की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को स्थानांतरित कर दिया गया था। जांच के दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ 4 जून, 2020 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा’, CM भूपेश बघेल का वादा, कहा- सरकार बनते ही ये काम करेंगे

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago