लाइफस्टाइल

हार्ट अटैक या कम उम्र में मौत से बचने के लिए रोज चलाना चाहिए साइकिल, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Cycling Benefits: हमारी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आए दिन लोगों को तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. इसलिए अपने रूटीन में किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करना बेहद जरूरी है. नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप रोज जिम (GYM) जाकर ही एक्सरसाइज करें, बल्कि रोज सुबह के समय साइकिल चलाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है. इससे कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है और साथ ही आपका स्टैमिना भी अच्छा होता है.

हालांकि आजकल साइकिल चलाना एक ट्रेंड बन चुका है. लोग बिमारियों से बचने के लिए और खुद फिट रखने के लिए साइकिल चलाते हैं. लेकिन अभी भी कुछ लोग साइकिल चलाने को लेकर जागरुक नहीं हैं. आपको बता दें हाल ही में एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि साइकिल चलाने से समय से पहले मौत का जोखिम 47% तक कम होता है. इतना ही नहीं इससे किसी बीमार होने का रिस्क 10% तक कम होता है. ब्रिटेन के रिसर्चर ने BMJ पब्लिक हेल्थ में पब्लिश रिसर्च में पाया गया है कि फिजिकल एक्टिविटीज से मौत का खतरा कम हो सकता है. चलिए जानते हैं क्या कहती है स्टडी…

जानें क्या कहती है स्टडी

इस स्टडी में 16 से 74 साल की उम्र वाले 82,000 से ज्यादा UK के लोगों पर 18 सालों तक नजर रखी. इसमें देखा जाता था कि वे किस चीज से ज्यादा सफर करते हैं. शोधकर्ताओं ने उनके अंदर बीमारियों और मौत के खतरों को भी बारीकि से समझा. इसमें पैदल चलना या साइकिल चलाना सफर का सबसे एक्टिव तरीका माना जाता था. वहीं ड्राइविंग और किसी गाड़ी से सफर करना आलसी माना जाता था. इसमें पैदल चलने वालों में महिलाओं की संख्या काफी ज़्यादा थी. वे शिफ्ट में काम करती और शहर में स्कूल या काम के लिए कुछ किलोमीटर तक पैदल चलती हैं, जबकि साइकिल चलाने वाले पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा थी.

कम होता है वजन

सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ने की समस्या काफी आम है, लेकिन इस वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे मोटापा, डायबिटीज आदि. इसमें साइकिलिंग करना काफी लाभदायक हो सकता है. साइकिल चलाते वक्त हमारी बॉडी की कैलोरी बर्न होती है, जिस वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन बढ़ने की समस्या कम होती है. इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन करने में साइकिलिंग काफी मददगार साबित हो सकती है.

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हैवी वर्क आउट करने की वजह से हमारे जोड़ों पर काफी जोर पड़ता है और इस कारण से नी इंजरी का खतरा रहता है, लेकिन साइकिलिंग करने से आपकी घुटनों पर अधिर प्रेशर नहीं पड़ता और एक्सरसाइज भी हो जाती है.

मेंटल हेल्थ बेहतर

रोज थोड़ी देर साइकिलिंग करने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त बन सकती है. साइकिल चलाने से माइंड रिलैक्स होता है और स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी परेशानियां कम होती हैं. दरअसल, साइकिलिंग एक तरह की एक्सरसाइज होती है, जिस वजह से दिमाग हैप्पी हार्मोन्स रिलीज करता है. इससे आपका तनाव कम होता है और आपका मूड भी बेहतर होता है.

मांसपेशियां मजबूत बनती हैं

साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे उनकी टोनिंग होती है और वे मजबूत बनती हैं. यह खासकर, पैरे की मांसपेशियों के लिए अधिक लाभदायक होता है. साथ ही, यह हिप्स और बैक की मसल्स के लिए भी लाभदायक होता है. इसलिए साइकिलिंग करना आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: क्या होता है cancer metastasis, जिसका मुश्किल है इलाज, जानें इस जानलेवा बीमारी के क्या होते हैं लक्षण?

कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद

साइकिलिंग एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल और फेफड़ों के लिए काफी लाभदायक होता है. रोज साइकिल चलाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर भी मेंटेन होता है. ये दोनों ही दिल को बेहतर तरीके से काम करने के लिए आवश्यक होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

12 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

13 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

32 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago