Categories: खेल

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू, Mumbai Indians ने की नए सीजन में धमाके की तैयारी

Mumbai Indians: IPL 2023 सीजन शुक्रवार, 31 मार्च से शुरू होने वाला है. इस साल टूर्नामेंट होम-एंड-अवे प्रारूप में लौट रहा है. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे और ये भारत में 12 अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे. मुंबई इंडियंस इस साल IPL 2022 की कड़वी यादों को भुलाकर एक नई शुरुआत करना चाेहगी. दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी और खतरनाक टीम के इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. टीम 14 मैचों में से केवल चार मैच ही जीत पाई थी और इस बार मुंबई छठे खिताब पर नजर बनाएगी.

हालांकि यह आसान काम नहीं होगा क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें बड़ा झटका लगा है. MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिचर्डसन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. MI का गेंदबाजी आक्रमण पहले से ही कमजोर दिख रहा था, और तेज गेंदबाजों की चोटों ने मामले को और भी बदतर बना दिया. लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि मुंबई इंडियंस शुरुआती झटके से उबर जाएगी और आईपीएल 2023 में शानदार कमबैक करे. बता दें नए सीजन में 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

ये भी पढ़ें:  Indore Pitch: BCCI की अपील के बाद ICC का बड़ा फैसला, इंदौर की पिच से जुड़ी आई बड़ी खबर

मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में उनके पास जोफ्रा आर्चर जैसा बड़ा नाम है. कुल मिलाकर टीम इस बार दमदार प्रदर्शन कर सकती है.

अर्जुन तेंदुलकर करेंगे डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर जो महान सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं. इस साल वह पांच बार के चैंपियन के लिए डेब्यू कर सकते हैं. उन्होंने पिछले सत्र में घरेलू क्रिकेट में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्रभावित किया है. आईपीएल 2023 में वह बुमराह की जगह टीम में शामिल किय जा सकता है.

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड 
रोहित शर्मा (C), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

5 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

36 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

47 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago