एशियन गेम्स में चौथा स्वर्ण पदक भारत ने जीता
चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत ने चौथे दिन शानदार शुरुआत करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वरह मेडल अपने नाम किया है. अब तक कुल 16 मेडल भारत की झोली आ चुके हैं. बुधवार को शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की जोड़ी ने 25 मीटर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है.
भारतीय खिलाड़ियों ने इस शूटिंग स्पर्धा में 1759 प्वाइंट्स हासिल किए और चीनी खिलाड़ी 1756 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. चीन को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. इसके अलावा भारत ने निशानेबाजी में रजत पदक पर कब्जा जमाया. भारत की सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने 50 मीटर रायफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत ने खेल के चौथे दिन की शुरुआत मेडल के साथ की पहले सिल्वर मेडल और उसके बाद गोल्ड मेडल भारत के खाते में आया. अब तक भारत 4 गोल्ड मेडल जीत चुका है.
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में मंगलवार को तीसरा गोल्ड मेडल जीता. घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद इस खेल में गोल्ड दिलाया. भारत की ओर से सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेड और अनुश अग्रवाल की चौकड़ी ने कमाल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 1982 एशियन गेम्स के बाद पहली बार घुड़सवारी में भारत को मेडल मिला था.
-भारत एक्सप्रेस
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…
AMIT SHAH'S VISION ON HINDI AT UN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सांस्कृतिक और…
दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…