खेल

T20 World Cup 2024, Practice Match: 9 प्लेयर्स से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को हराया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नामीबिया को सात विकेट से हरा दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में 9 खिलाड़ियों के साथ उतरी थी. जोश हेजलवुड ने नई गेंद से जबरदस्त गेंदबाजी की जबकि डेविड वार्नर ने तूफानी अर्धशतक जड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल के कारण अपने छह प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद अपनी ताकत दिखाई. टीम ने आपने बैकरूम स्टाफ से चार स्थानापन्न खिलाड़ी उतारे. हेजलवुड ने जबरदस्त ओपनिंग स्पैल डाला, तीन ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट झटके. उनके दूसरे विकेट निकोलस डेविन का कैच फील्डिंग कोच बोरोवेक ने लपका.

पार्ट टाइम गेंदबाज टिम डेविड ने पूरे चार ओवर डाले. ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 119 रन पर रोक दिया. डेविड वार्नर ने मात्र 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया का काम आसान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को निर्धारित ओवरों के आधे में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया का अगला अभ्यास मैच गुरूवार को वेस्ट इंडीज से होगा.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच से पहले की भावनाओं को किया याद, कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago