खेल

Babar Azam की वाट्सऐप चैट लीक होने पर पाकिस्तान में बढ़ा बवाल, PCB पर भड़के शाहिद अफरीदी

Babar Azam WhatsApp Chat Leaked: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास नहीं रहा है. पाकिस्तान टीम लगातार चार मैच हारने के चलते वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इसके चलते टीम के कप्तान बाबर आजम पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं और उनकी लीडरशिप क्वॉलिटी तक पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बाबर की जारी आलोचनाओं के बीच ही उनके वाट्सऐप चैट लीक हो गई है. इसको लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पीसीबी पर भड़क गए हैं. अफरीदी ने यह तक कह दिया कि पीसीबी की ये हरकतें बेहद ही घटिया हैं.

बता दें कि इस समय पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड में बवाल मचा हुआ है. टीम के कप्तान बाबर आजम पर उठे सवालों के बीच अचानक पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दे दिया है. इस बीच बाबर आजम की वॉट्सऐप चैट लीक होने को लेकर शाहिद अफरीदी गुस्से में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 में सेमीफाइनल की रेस में अफगान टीम ने लगाया रोमांच का तड़का, बुरी तरह पिछड़ा पाकिस्तान

पीसीबी पर भड़का शाहिद अफरीदी का गुस्सा

बता दें कि पाकिस्तान के बड़े टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि ये बहुत ही घटिया हरकत है. किसी का निजी संदेश, टीवी पर कौन दिखा सकता है और वह भी कैप्टन का? हमारे खिलाड़ियों को खुद इतना बदनाम कर रहे हैं. अगर चेयरमैन ने भी ये हरकत की है तो बहुत घटिया हरकत है. पूर्व कप्तान ने कहा है कि मैंने राशिद लतीफ को रिपोर्ट करते हुए देखा कि बाबर आजम और जका अशरफ के बीच झगड़ा हो गया है. बाबर उसे फोन कर रहा था लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा था. मुझे लगता है कि उन रिपोर्टों का मुकाबला करने के लिए ऐसा किया गया था लेकिन यह कोई जरूरी नहीं था.

यह भी पढ़ें-World Cup में जो कभी नहीं हुआ, वो 2023 में हो गया, एक दिन में बने दो नए रिकॉर्ड

बाबर आजम की बातचीत हुई थी वायरल

इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर गेंदबाज मुश्ताक अहमद ने कहा है कि बाबर का अभी खराब समय चल रहा है. वह इस बात को हमेशा याद रखेंगे कि कौन उनके साथ था और कौन खिलाफ. उन्होंने कहा कि प्लेयर्स की आलोचना उनके प्रदर्शन के आधार पर होनी चाहिए, अन्य निजी मुद्दों को इन सभी बातों से अलग रखना चाहिए था.
बता दें सोशल मीडिया पर बाबर आजम की WhatsApp चैट वायरल हुईं थी, जिसमें सामने आया था कि बाबर ने पीसीबी के सीओओ सलमान नासिर के साथ बातचीत की थी. हालांकि बाद में पीसीबी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि बाबर की ये WhatsApp चैट नकली है, इसलिए इस पर ध्यान ही न दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

38 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

45 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago