यूटिलिटी

Realme GT 5 Pro: रियलमी का प्रीमियम फोन देगा OnePlus 12 को टक्कर, जानें इसके बेहतरीन फीचर्स

Realme GT 5 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ने लंबे वक्त बाद अपना कोई प्रीमियम फोन लॉन्च कर दिया है. जी हां, आपने सही समझा, Realme GT 5 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का नया फ्लैगशिफ फोन है और इसे Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आया है. इसके अलावा इस फोन में 16GB रैम, 4,500 nits पीक ब्राइटनेस, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony LYT-T808 सेंसर दिया गया है.

बता दें कि Realme GT 5 Pro का करीबी मुकाबला चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वन प्लस के ही OnePlus 12 के साथ हो सकता है जो कि अगले साल का सबसे प्रीमियम फोन होगा. Realme GT 5 Pro की कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 39,800 रुपये का मिला है. 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 46,800 रुपये और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 50,400 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें- ‘मिजोरम में दोगुनी और तेलंगाना में कई गुनी बढ़ गई हमारी ताकत, भाजपा केंद्र में अच्छी, लेकिन..’, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी

क्या है फोन के स्पेसिफिकेशन

रियलमी के इस स्मार्टफोन को ऑरेंज, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ऑरेंज कलर ऑप्शन को लेदर फिनिशिंग और ब्लैक कलर ऑप्शन को मैट फिनिशिंग के साथ उतारा गया है. Realme GT 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4500 nits पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

यह भी पढें- खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी थी भारतीय संसद को उड़ाने की धमकी, अब विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

कैसा है फोन का कैमरा

Realme GT 5 Pro में 16GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP सोनी LYT-T808 सेंसर, 50MP Sony IMX890 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 8MP OmniVision OV0810 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा मौजूद है. फोन की बैटरी 5,400mAh की है और यहां 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago