देश

सबसे अमीर घराना जरूरतमंदों पर मेहरबान: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत अन्न सेवा से, 51 हजार लोगों को खिलाएंगे खाना

Anant Ambani Pre Wedding Ceremony: अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे व उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत आज अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।

संवाद सूत्रों के अनुसार, राधिका मर्चेंट की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। इस प्री-वेडिंग रिसेप्‍शन में करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद पाने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।

यह भी पढ़िए: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत करेंगे राधिका मर्चेंट से शादी, पहनेंगे इन गुजराती शिल्पकारों के परिधान, दिया प्रोत्साहन

अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था, तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत अंबानी ने अपने विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा की है।

Anant Ambani Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे की गूंजेंगी शहनाइयां, पूजा के लिए परिवार तैयार करा रहा ऐसे भव्‍य मंदिर VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

11 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

50 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

57 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

2 hours ago