चुनाव

4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे, देश की जनता ने तय कर लिया है: अमित शाह

Amit Shah Rally Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे. देश की जनता ने तय कर लिया है कि अगले 5 साल नरेंद्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री रहेंगे.

अमित शाह बोले- “भाइयो बहनों…आप 4 जून की दोपहर को देख लेना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम के कारण हम हारे हैं. हार का ठीकरा भी खड़गे साहब पर फूटेगा. छह चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. मेरे पास 5 चरण का आंकड़ा है. पांच चरण में मोदी जी 310 सीटें पार कर चुके हैं. छठा चरण हो चुका है, सातवां होने वाला है, जिसमें आप लोगों को 400 पार कराना है.”

पीओके भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे: गृह मंत्री

अमित शाह ने आगे कहा कि आप सब जानते हैं कि 85 हजार करोड़ का सहारा का घपला किसके समय में हुआ था. अखिलेश बाबू, आपकी पार्टी सहारा के फंड से चलती थी, सहारा की लूट आपने चलने दी. नरेंद्र मोदी ने तो रिफंड देने की शुरुआत की है. कांग्रेस पार्टी कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, पीओके मत मांगिए. अरे राहुल बाबा, आपकी पार्टी एटम बम से डरती होगी, हम भाजपा वाले नहीं डरते. आज मैं यहां से कहकर जाता हूं कि पीओके भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे.

70 साल से राम जन्मभूमि के मामले को अटकाकर बैठे थे

उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस 70 साल से राम जन्मभूमि के मामले को अटकाकर बैठे थे. मोदी जी ने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी. मोदी जी ने सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ का मंदिर भी बनाया और सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है. वो समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी, जिसने कार सेवकों पर गोलियां चलाई थी. ये चुनाव कारसेवकों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। आप चिंता मत कीजिए, न ये जीतने वाले हैं और न हम ऐसा होने देंगे.”

‘घमंडिया गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाला’

उन्होंने कहा, “जब तक मोदी जी और भाजपा है, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता. हम इस देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं आने देंगे. इन्होंने (इंडी गठबंधन) कर्नाटक और हैदराबाद में जो किया है, बंगाल में भी वही किया था, लेकिन, वहां (बंगाल) हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. मुस्लिम आरक्षण संविधान के अनुरूप नहीं है. अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ये मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं. इसका सीधा खामियाजा पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ेगा. घमंडिया गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाले लोग हैं. इन्होंने कहा है कि हम मुस्लिम आरक्षण देंगे. अगर गलती से भी ये जीत गए, तो पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का काम करेंगे.”

कुशीनगर चीनी का कटोरा नाम से प्रसिद्ध था

अमित शाह ने कहा, “38 चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि करने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है. गन्ने की बुवाई का क्षेत्रफल भी 9 लाख हेक्टेयर बढ़ा है. 1995 से 2017 तक सपा-बसपा ने गन्ना किसानों को सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि, 2017 से 2024 तक 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भाजपा की सरकार ने किया है. आज बहन मायावती और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि कुशीनगर ‘चीनी का कटोरा’ नाम से प्रसिद्ध था, लेकिन आपके समय में 5-6 चीनी मिलें बंद हुईं. हमारी सरकार के समय में 20 चीनी मिलों को फिर से चालू करने का काम किया गया है. 4 जून को मोदी जी की, भाजपा की, एनडीए की विजय निश्चित है.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

13 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

18 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

33 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago