खेल

BCCI ने Team India के सेलेक्टर पद के लिए मांगे आवेदन, किसी सदस्य की होने वाली है छुट्टी

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद यानी टीम इंडिया के सेलेक्टर के लिए आवेदन मांगे हैं. चयन समिति में पांच सदस्य होते हैं. इस समय चयन समिति में कोई जगह खाली नहीं है और न ही किसी सदस्य का कार्यकाल पूरा हुआ है. ऐसे में किसी एक सदस्य की चयन समिति से छुट्टी की अटकलें तेज हो गई हैं. सेलेक्टर पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट को 7 टेस्ट और 30 प्रथम श्रेणी मैच खेला होना चाहिए. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी है.

बीसीसीआई ने टीम सेलेक्टर के लिए मांगे आवेदन

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में पूर्व ओपनर शिव सुंदर दास, पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला, पूर्व तेज गेंदबाज सुबर्तो दास और पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन सरथ हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पांच चयनकर्ताओं में से जिसकी छुट्टी हो सकती है, वो सलिल अकोला हैं, जो मुंबई से पैनल में दूसरे सदस्य हैं.

अजीत अगरकर कर रहे हैं अगुवाई

चयन समिति की अगुवाई कर रहे अजीत अगरकर के मुंबई से होने के कारण चयन समिति में अंकोला का कार्यकाल समाप्त हो सकता है. नॉर्थ जोन से पैनल में सीट खाली है. अंकोला की जगह पर नॉर्थ जोन यानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश या पंजाब का कोई पूर्व क्रिकेटर इसमें आ सकता है. अजीत अगरकर से पहले भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा थे. एक साल पहले स्टिंग ऑपरेशन होने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

25 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

टीम इंडिया का चयनकर्ता बनने के लिए इच्छुक पूर्व क्रिकेटर 25 जनवरी की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाज बीसीसीआई शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाने से पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग करेगा. आवेदन को कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेला होना चाहिए. फिलहाल इंटरव्यू के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की आंधी में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत

क्या होगा अगला असाइनमेंट?

फिलहाल चयन समिति ने 25 जनवरी से घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसके बाद तीन टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन विशाखापत्तनम में 6 फरवारी को दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ती के बाद तीन मैच के लिए टीम का ऐलान होने की संभावना है. इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल की शुरूआत होगी. उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

4 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

8 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

19 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

24 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

38 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 hour ago