देश

Tamil Nadu Jallikattu: जल्लीकट्‌टू के पहले ही दिन 45 लोग घायल, 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराने पड़े, सांड से पंगा लेने पर आईं चोटें

Tamil Nadu Jallikattu Video: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विवादास्पद जल्लीकट्‌टू प्रतियोगिता का आयोजन एक बार फिर शुरू हो गया. इस प्रतियोगिता के पहले ही दिन दो पुलिस कर्मियों समेत 45 लोग घायल हो गए. घटना तमिलनाडु के अवनियापुरम की है, जहां सांड से पंगा लेते समय कई खिलाड़ियों की जान पर बन आई.

एक वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग एक सांड का तमाशा देख रहे हैं और दर्जना लोग सांड को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यह तमिलनाडु में एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है..जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. हालांकि, बाद में इस पर रोक लगाने का आदेश वापस लेना पड़ा.

यह भी पढ़िए: ‘हम नहीं चाहते ज्यादा टूरिस्ट आएं…’ चलो लक्षद्वीप कैंपेन के बीच स्थानीय सांसद ने क्यों दिया ऐसा बयान?

सांड से पंगा लेते समय 2 पुलिसकर्मी भी हुए चोटिल

जल्लीकट्‌टू के समर्थन में तमिलनाडु में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो चुके हैं. अब मदुरै के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता चल रही है. अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में आज ही दो पुलिसकर्मियों सहित 45 लोग घायल हुए हैं..जिनमें से 9 लोगों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया.

1000 सांड और 600 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अवनियापुरम में चल रहे जल्लीकट्टू में इस बार लगभग 1000 सांडों और 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आयोजकों का कहना है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अवनियापुरम जल्लीकट्टू उत्सव में एक कार दी जाएगी. खास बात यह है कि इस बार केवल पास वाले बैल मालिकों, काबू पाने वालों को ही अवनियापुरम जल्लीकट्टू में एंट्री की परमिशन दी गई है. अवनियापुरम के बाद 16 जनवरी को पलामेडु और 17 जनवरी को अलंगनल्लूर में जल्लीकट्‌टू का आयोजन होगा.

श्रीलंका में भी हुआ जल्लीकट्टू का आयोजन

भारत ही नहीं, अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी जल्लीकट्टू का आयोजन होता है. हाल में ही वहां जल्लीकट्टू का पहली बार आयोजन हुआ. उसमें 100 से ज्यादा सांडों ने हिस्सा लिया. उस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए मैदान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

2 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

16 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

16 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

49 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago