Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

T20WC में हाहाकारी हार के बाद BCCI का बड़ा एक्शन, चेतन शर्मा समेत पूरी सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है

चेतन शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद BCCI ने एक बड़ा एक्शन ले लिया है. चेतन शर्मा समेत पूरी सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है. बीसीसीआईन ने नए चर्यनकर्ता की प्रकिया भी शुरु कर दी है.

टीम इंडिया की विश्व कप में हाहाकारी हार के बाद बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है. BCCI ने अब चीफ सेलेक्टर समेत कुल पांच पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं.

करारी हार के बाद चेतन शर्मा पर गिरी गाज

ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह भारतीय टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. हार के बाद मैन इन ब्लू की चौतरफा आलोचना हुई. टी20 फार्मेट के कप्तान समेत कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के बदलाव की भी मांग उठी. पूर्व खिलाड़ियों ने भी टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल किए थे. वहीं टीम के खिलाड़ियों के चयन पर चर्यनकर्ताओं को भी निशाने पर लिया गया इसी के चलते टीम के मुख्य सेलेक्टर चेतन शर्मा पर BCCI  की गाज गिर गई. चेतन शर्मा के साथ पूरी समिति को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही टीम के सेलेक्शन के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन भी मंगाए हैं.

चयनकर्ता के लिए यह चीजें जरूरी

बीसीसीआई ने चेतन शर्मा समेत पूरी सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करने के बाद नए चर्यनकर्ता के लिए प्रकिया शुरु कर दी है. BCCI  सचिव जय शाह ने बताया कि नई राष्ट्रीय चयन समिति के लिए पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं बीसीसीआई नेअपने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि चयनकर्ता के पांच पद खाली हैं. टीम के चर्यनकर्ता कमेटी के लिए वो ही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते है जिनकी अधिकमतक आयु 60 वर्ष हो. इससे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी आवेदन नहीं कर सकते हैं.

इसके अलावा पूर्व खिलाड़ी 7 टेस्ट मैच खेले हों या फिर 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों साथ ही 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव हो.इसके अलावा चर्यनकर्ता के पद के लिए वही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते है जिन्होंने कम से कम पांच साल पहले संन्यास लिया हो.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital