Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे कार्तिक, स्टोक्स, विलियमसन, बोल्ट और रूट जैसे बड़े खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण अगले साल 9 जनवरी से 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, जो रूट, केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम भी आने वाले सीज़न में नज़र आएंगे.

दिनेश कार्तिक

SA20 दक्षिण अफ्रीका में एक ट्वेंटी-20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा किया जाता है और यह पहली बार 2023 सीज़न के दौरान खेला गया था. इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण अगले साल 9 जनवरी से 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

मशहूर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स आयेंगे नजर

SA20 की सभी छह टीमों ने टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण से पहले नए खिलाड़ियों को अपने दल में जोड़ने के साथ साथ खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी SA20 के आगामी संस्करण में खेलते दिखाई देंगे. कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, जो रूट, केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम भी आने वाले सीज़न में नज़र आएंगे. SA20 का आगामी संस्करण 9 जनवरी से 8 फ़रवरी के बीच खेला जाएगा.

लीग आयुक्त ग्रीम स्मिथ का बयान

लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने प्रेस को जारी किए गए बयान में SA20 को वैश्विक स्तर पर अग्रणी श्रेणी की फ्रेंचाइजी लीग करार देते हुए कहा, “बड़े स्तर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ एडन मारक्रम, कगिसो रबाडा और हेनरिक क्लासेन जैसे स्थानीय हीरो की जुगलबंदी ने एक धमाकेदार सीज़न की आधारशिला रख दी है. हमें उन तमाम घरेलू खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्हें टीमों ने रिटेन किया है.”

1 अक्तूबर को होगा ऑक्शन

SA20 के आगामी संस्करण के लिए नीलामी 1 अक्तूबर को केपटाउन में होगी. एक वाइल्ड कार्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी सहित हर दल में अधिकतम 19 खिलाड़ी हो सकते हैं. इनमें कम से कम 10 दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी होने ज़रूरी हैं और हर टीम अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी ही अपने दल में शामिल कर सकती है.

क्रिकेट साउथ अफ़्रीका (CSA) ने अपने एक बयान में कहा, “हर फ्रेंचाइजी को तीसरे संस्करण के लिए अपना अनकैप्ड खिलाड़ी चुनना होगा, जबकि तीन फ्रेंचाइजियों के पास 30 दिसंबर तक अभी भी वाइल्डकार्ड घोषित करने का विकल्प है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital