खेल

पिच पर बल्लेबाजों को नचाने वाले ‘सूरमा’ थे बिशन सिंह बेदी, राजनीति को भी कार्टून्स में पसंद करते थे

Bishan Singh Bedi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 77 वर्षीय बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया. 70 के दशक में बेदी भारतीय टीम की उस प्रसिद्ध स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे, जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन बेदी शामिल थे. भारत के दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर बेदी ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए. उन्होंने 10 वनडे मुकाबलों में सात विकेट भी हासिल किए.

राजनीति को भी कार्टून्स में पसंद करते थे बेदी

बिशन सिंह बेदी बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज इंसान थे. वह राजनीति को भी कार्टून्स में पसंद करते थे. कार्टून खत्म हो गया तो लोकतंत्र की आवाज खत्म हो जाएगी. आप जब भी किसी पर चुटीले अंदाज में प्रहार करते हैं तो बात ज्यादा गहरी होती है और जिसे कही जाती है वह इस पर आपत्ति भी नहीं जाता पता, लेकिन इसका मैसेज पूरी दुनिया में जाता है. सुधीर तैलंग की किताब ‘इंडिया फॉर सेल’ के दौरान ‘भारत एक्सप्रेस’ के ग्रुप एडिटर डिजिटल डॉक्टर प्रवीण तिवारी से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने ये बातें कही थी. बिशन सिंह बेदी आज इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी कही गई यह बात आज और महत्वपूर्ण हो जाती है.

बेबाकी के लिए जाने जाते थे बेदी

बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर बेदी टीम इंडिया के लिए वह चेहरा रहे जिन्होंने न केवल मैदान पर अपने प्रदर्शन से मिसाल कायम की, बल्कि अपने नेतृत्व से भी सभी को आकर्षित किया. बिशन सिंह बेदी अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे और यही वजह थी कि क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर वह अपना विचार रखने से हिचकते नहीं थे.

ये भी पढ़ें: Bishan Singh Bedi Passed Away: विश्व कप के बीच आई बुरी खबर, पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन

पीएम मोदी ने जताया शोक

बिशन सिंह बेदी के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. वहीं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर दुखद है. क्रिकेट के लिए उनका जुनून और भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अहम हैं. बेदी आने वाली आने वाली पीढ़ियों को भी लगातार प्रेरित करते रहेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

13 seconds ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

2 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

31 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

41 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

41 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

48 minutes ago