अक्षर पटेल (सोर्स-X)
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक खेले गए अपने पांच मुकाबले जीत लिए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गये थे, जिससे टीम की टेंशन बढ़ गई थी. पांड्या चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. इसी बीच एक स्टार ऑलराउंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लेकर अच्छी खबर आई है. जो 2023 विश्व कप से पहले टीम से बाहर हो गए थे. शुरुआती वर्ल्ड कप स्क्वाड में अक्षर पटेल भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन एशिया कप में मैच के दौरान वो चोटिल हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह पर आर अश्विन भारतीय स्क्वाड में शामिल हुए थे.
अक्षर पटेल फिट हो गये हैं. वो चोट से उबरकर घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लिया है. सोमवार को गुजरात की तरफ से पंजाब के खिलाफ खेलते हुए अक्षर पटेल ने 27 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अक्षर पटेल ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए. हालांकि, उनकी टीम जीत नहीं पाई. अक्षर के तूफानी पारी खेलने के बाद अटकलें शुरू हो गई है कि क्या उनकी एंट्री वर्ल्ड कप 2023 में हो पाएगी.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय चोटिल हैं. ऐसे समय में अक्षर पटेल फिट होकर खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. अक्षर पटेल के तूफानी पारी खेलने के बाद उनके वर्ल्ड कप में खेलने के अटकल लगाए जाने लगे हैं. हालांकि, संभावना कम नजर आ रही है. क्योंकि अगले मैच से पहले पांड्या के टीम से जुड़ने के संभावना है.
वर्ल्ड कप 2023 शुरू हुए अभी मात्र 18 दिन ही हुए हैं. अक्षर पटेल के चोटिल हो जाने के बाद अक्षर पटेल को वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर किया गया था, उनकी जगह अश्विन शामिल हुए थे. ऐसे में अब फेंस सवाल उठा रहे हैं. फैंस का कहना है कि क्या अक्षर ने इंजरी में अर्धशतक लगा दी. अगर वो चोटिल नहीं हैं और पूरी तरह से फिट है तो वर्ल्ड स्कॉड के साथ वो क्यों नहीं हैं.
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…