पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते अफगानिस्तान के बल्लेबाज (सोर्स- X)
PAK vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 6 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने तूफानी शुरुआत की. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 21 ओवर में बिना विकेट खोए 13 रनों की साझेदारी की. 22वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा. ओपनर गुरबाज 53 गेंदों में 65 रन बनाकर शाहीन अफरीदी के शिकार हो गए. उसामा मीर ने उनका कैच पकड़ा.
गुरबाज के आउट होने के बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने रहमत शाह आए और उन्होंने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर पारी को संभाला. 190 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा. जादरान 87 रन बनाकर आउट हुए. उनके पवेलियन लौटने के बाद कप्तान हशमतुल्ला शहीदी क्रीज पर आए और जीत तक रहमत शाह (77 रन) के साथ बने रहे. कप्तान ने नाबाद 48 रन बनाकर जीत दिलाई.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की. दस ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 56 रन बना लिए. इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे इमाम-उल-हक कैच आउट होकर पवेलियन लौट गये. ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक (58 रन) और कप्तान बाबर आजम (74 रन) की पारी खेली. साउद शकील ने 25 रन का योगदान दिया.
शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने 40-40 रन बनाए. शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद लौटे. पूरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए.
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने दूसरी बार बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस टूर्नामेंट में अफगान टीम ने अब तक दो जीत दर्ज की है और दोनों ही मैच में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए दिग्गज टीमों को मात दी है. पहले इंग्लैंड पर 69 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं अब पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 283 रनों का टारगेट, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट
अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, हारिस रउफ.
रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…