Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bishan Singh Bedi Passed Away: विश्व कप के बीच आई बुरी खबर, पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन

Bishan Singh Bedi Passed Away: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Bishan Singh Bedi

बिशन सिंह बेदी का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Bishan Singh Bedi Passed Away: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के बीच में एक बुरी खबर आई है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बेदी 1970 के दशक के स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (प्रसन्ना, राघवन, चंद्रशेखर, बेदी) का हिस्सा रहे चुके थे.

बेदी ने 12 सालों तक भारत के लिए खेली क्रिकेट

बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 5 जनवरी 1967 को की थी और आखिरी मैच 4 सितंबर 1979 को खेला था. बेदी ने अपनी पहचान एक बेस्ट लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज के रूप में बनाई. वो दाहिने हाथ से बल्लेबाजी भी करते थे. अपने करियर के दौरान उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाए 1560 विकेट

बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की. उनके नाम 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट दर्ज है. वहीं 10 वनडे मैच में उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं. बेदी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1560 विकेट दर्ज है. बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. क्रिकेट के प्रति उनकी काफी दिलचस्पी थी. उन्होंने भारत के लिए 12 सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेला.

1976 में बने थे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान

साल 1976 में दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था. मंसूर अली खान पटौदी के बाद बेदी भारतीय टीम के कप्तान बने थे. उनकी कप्तानी में भारत ने साल 1976 में पोर्ट-ऑफ-स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच जीता था. इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2-0 से टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी. उसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब बेदी से कप्तानी छीनकर सुनील गावस्कर को टीम की कमान सौंप दी गई थी.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 छक्के जड़कर रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, पूरे किए एक कैलेंडर वर्ष में 1500 रन

क्रिकेटर्स जगत में क्षति

बिशन सिंह बेदी के निधन पर क्रिकेटर्स से लेकर नेता तक सभी ने शोक जताया है और अपनी संवेदनाए प्रकट की है. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारे सर्वश्रेष्ठ में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे. हमारी क्रिकेट जगत के लिए यह क्षति है. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital