सीएसके टीम (सोर्स- एक्स)
IPL 2024, Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मानी जाती है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. अब एक बार फिर से एमएम धोनी की कप्तानी में सीएसके आईपीएल खिताब पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सीएसके को सफल बनाने में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा है. इस टीम को कई ऐसे बेहतरीन गेंदबाज मिले हैं, जिन्होंने चेन्नई टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है.
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में मुंबई टीम से खेलेंगे श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं मिली जगह
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है. सीएसके जीतनी भी बार खिताब जिता, हर बार वह टीम का हिस्सा रहे. सीएसके की ओर से ब्रावो ने कुल 130 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने कुल 154 विकेट झटके हैं.सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी ब्रावो पहले नंबर पर हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग में ड्वेन ब्रावो का सबसे बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. इसके अलावा भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी सीएसके के सबसे सफल दूसरे गेंदबाज हैं.
भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है. सीएसके के लिए अश्विन ने कुल 121 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 120 विकेट दर्ज हैं. अश्विन का बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. फिलहाल अश्विन राजस्थान टीम के लिए खेलते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल भी सीएसके के सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं. पिछली बार टीम को चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा था. जडेजा ने ही आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…