Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में रोहित शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, 18 छक्का लगाए तो इस आंकडे को छूने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की टी20 सीरीज में अगर रोहित शर्मा 18 छक्का लगा लेते हैं तो वह अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बना लेंगे.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (सोर्स- एक्स)

India vs Afghanistan: टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा करीब 14 महीने बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया को अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 11 नवंबर से होगी.

रोहित के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद उन्होंने क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है. अब रोहित की वापसी हो चुकी है. उनकी वापसी के साथ ही उनके छक्कों की बात शुरू हो गई है. क्योंकि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वह छक्का जमाने के मामले में पहले स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की इस सीरज के दौरान अगर रोहित शर्मा 18 छक्का जड़ देते हैं तो वह इस फॉर्मेट में छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital