खेल

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, एंजेलो मैथ्यूज की वापसी

Angelo Mathews Returned Sri Lanka T20: जिम्बाब्वे की टीम इन दिनों श्रीलंका में हैं. जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है. वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेले जाएंगे. जिसके लिए मंगलवार को श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है. करीब तीन साल बाद श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है.

एंजेलो मैथ्यूज की टी20 में वापसी

लंबे समय तक टी20 फॉर्मेट से दूर रहने के बाद एंजेलो मैथ्यूज की टी20 में वापसी हुई है. 14 जनवरी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. अब श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुट गई है. टी20 टीम के लिए श्रीलंका ने अपना नया कप्तान भी चुन लिया है. श्रीलंका की टी20 टीम की कमान वानिंदु हसरंगा को दी गई है. हसरंगा से पहले टीम के कप्तान दासुन शनाका थे. वहीं टी20 टीम का उप कप्तान चरिथ असलंका को बनाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंका टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है. इस टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के सफल होने में गेंदबाजों का बड़ा हाथ, आंकड़े दे रहा गवाही

एंजेलो मैथ्यूज का टी20 करियर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2021 के मार्च में खेला था. वह काफी समय से श्रीलंका टीम से बाहर चल रहे थे, जिसके बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान उन्हें टीम में मौका मिला था. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 78 टी20 मैचों में 1148 रन और 38 विकेट चटकाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

5 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

11 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

49 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

49 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago