Categories: खेल

मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने गंवाया एशियाड कांस्य पदक, ATA ने 22 महीने के लिए किया निलंबित

New Delhi: अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) द्वारा मुक्केबाज परवीन हुड्डा का कांस्य पदक छिनने के बाद हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 107 से घटकर 106 हो गई. परवीन हुडा, जिन्होंने 2022 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर पेरिस 2024 के लिए कोटा हासिल किया था, को अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने तीन पता-ठिकाने विफलताओं के कारण 22 महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

मुक्केबाज परवीन हुड्डा निलंबित

अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) के अनुसार, परवीन का निलंबन 16 जुलाई, 2025 तक प्रभावी रहेगा. आईटीए द्वारा उनके निलंबन को आठ महीने कम करने के बाद उनके प्रतिबंध की अवधि घटकर 22 महीने हो गई. आईटीए ने एक बयान में कहा, “अपात्रता की अवधि के अलावा, 11 दिसंबर, 2022 और 17 मई, 2024 के बीच प्राप्त एथलीट के परिणाम अयोग्य घोषित किए जाते हैं.”

परवीन हुड्डा ने गंवाया एशियाड कांस्य पदक

हालांकि, पदक छिनने के बावजूद एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत की स्थिति अब भी चौथे स्थान पर बनी हुई है. पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का कोटा स्थान खो जाने के बाद, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य विजेता जैस्मीन लाम्बोरिया को महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के लिए प्रवेश दिया, जो शुक्रवार से बैंकॉक में शुरू हो रहा है.

जैस्मिन मंगलवार को बैंकॉक के लिए रवाना होंगी. पेरिस ओलंपिक में भारत के पास फिलहाल तीन मुक्केबाजी कोटा स्थान हैं. इन्हें टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और विश्व चैंपियन निखत जरीन (50 किग्रा) ने हासिल किया है.

ये भी पढ़ें- IPL प्रदर्शन के आधार पर होनी चाहिए भारत की T20 टीम का चयन: गौतम गंभीर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

28 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago