देश

Gujarat: “पूरे गुजरात में चैतर वसावा से डरती है बीजेपी, एक दिन तुम्हारे लिए बनेगा काल”, CM केजरीवाल का बड़ा हमला

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. इसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने नेत्ररंग में एक जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही भरूच लोकसभा सीट से अपने विधायक चैतर वसावा को प्रत्याशी घोषित कर दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी को पूरे गुजरात में चैतर वसावा से डर लगता है. बता दें कि गुजरात पुलिस ने एक मामले में आप विधायक को गिरफ्तार किया हुआ है.

चैतर वसावा की गिरफ्तारी को लेकर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चैतर वसावा बीजेपी के लिए काल बनकर निकलेगा.

“आपके बेटे को इन्होंने गिरफ्तार कर लिया”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “कल हम जेल में चैतर वसावा (विधायक) से मिलने जाएंगे. इन्होंने चैतर वसावा को गिरफ्तार कर लिया, आपके बेटे को गिरफ्तार कर लिया, आदिवासी समाज के नेता को गिरफ्तार कर लिया. चैतर वसावा हमारे छोटे भाई जैसा है. सबसे ज्यादा दुख मुझे इस बात से हुआ कि चैतर वसावा की धर्मपत्नी शकुंतला बेन को भी इन्होंने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने हमारे समाज की बहू को भी गिरफ्तार कर लिया. ये पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमान की बात है. पुराने जमाने में जो डाकू हुआ करते थे उनका भी ईमान धर्म हुआ करता था. किसी गांव में डाका मारने जाते थे तो गांव की बहू बेटियों को नहीं छेड़ते थे. भाजपा वाले तो डाकुओं से भी बदतर हैं.”

चैतर वसावा से डरती है बीजेपी

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि, “पूरे गुजरात में अगर भाजपा किसी से डरती है तो वो है चैतर वसावा. मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूं कि भाजपा वालों आने वाले समय में चैतर वसावा तुम्हारे लिए काल बनकर निकलेगा. जिस दिन चैतर वसावा बाहर आएगा भाजपा का सत्यानाश करेगा. चैतर वसावा पर दवाब डाल रहे हैं कि भाजपा में शामिल हो जाओ तूम्हें मंत्री बना देंगे.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

17 seconds ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

30 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

40 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

41 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago