राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मॉरीशस में रहेगी स्पेशल छुट्टी, अमेरिका भी रंगा अयोध्या के रंग में, रामचरितमानस की बढ़ी मांग

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर न केवल देश बल्कि विदेश में भी उत्साह दिखाई दे रहा है. इस ऐतिहासिक पल का हर कोई साक्षी बनना चाहता है. इसको लेकर भारत से लेकर अमेरिका और मॉरीशस में भी तैयारी चल रही है. ताजा खबर सामने आ रही है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन को लेकर मॉरीशस सरकार ने विशेष छुट्टी की घोषणा की है. तो वहीं अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह बिलबोर्ड लगवाए हैं.

बता दें कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और 16 जनवरी से अयोध्या मंदिर के प्रांगण में प्राण-प्रतिष्ठा से सम्बंधित धार्मिक कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे. तो वहीं मीडिया सूत्रों की मानें तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस सरकार ने विशेष छुट्टी का ऐलान किया है. मॉरीशस में दो घंटे की विशेष छुट्टी रहेगी. इसी बीच गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख घोषित होने के बाद से ही सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के साथ-साथ रामचरितमानस की मांग बढ़ गई है. पिछले वर्षों हर महीने में हम रामचरितमानस की लगभग 75,000 प्रतियां प्रकाशित कर रहे थे. अब हमने 1 लाख प्रतियां प्रकाशित की हैं और कोई स्टॉक नहीं बचा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पर रहेगा ‘तीसरी आंख’ का पहरा, 10,548 स्थानों पर लगाए गए खुफिया CCTV कैमरे, एक-एक व्यक्ति पर रहेगी नजर

दान में मिलेंगी पांच गाय

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम अपने बाल रूप में विराजमान होंगे. रामलला की छवि पांच वर्ष के बालक के रूप में होगी. इसको देखते हुए उनके लिए विशेष आभूषण और वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं. जो भगवान को समय-समय पर पहनाए जाएंगे. चूंकि, राम लला बाल रूप में हैं और बच्चे के लिए दूध बहुत आवश्यक होता है. इसलिए भगवान को दूध पीने के लिए दिल्ली के महंत मंगलदास राम मंदिर को पांच विशेष गाय अर्पित करेंगे. इन गायों का चयन पौराणिक रूप से उनकी विशेष मान्यता के आधार पर किया जा रहा है.

 

अमेरिका भी रंगा अयोध्या के रंग में

मीडिया सूत्रों की मानें तो भारत के साथ ही अमेरिका भी अयोध्या के रंग में रंगा नजर आ रहा है. पूरे अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के संदेशों को प्रदर्शित करने वाले 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए गये हैं. मुख्य मार्ग पर लगाए गए ये बिलबोर्ड आते-जाते हर किसी को दिखाई देते हैं और लोगों को 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिल रही है.

 

होगी यज्ञशाला की पूजा

वहीं कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है कि, भगवान राम के आशीर्वाद के कारण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में होगा. उन्होंने बताया कि, समारोह के दौरान यज्ञशाला की पूजा भी की जाएगी. 100 से अधिक विद्वान यज्ञशाला की ‘पूजा’ और ‘हवन’ शुरू करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

8 hours ago