देश

Madhya Pradesh : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जीते या हारे? इस सवाल का मिल गया जवाब, जानिए दतिया जिले की सीटों का चुनाव परिणाम

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज 3 दिसंबर को जारी हुए. इस चुनाव में दिग्गजों की सीट का चुनावी परिणाम देखा जाए तो चौंकाने वाला रहा. केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते, जो 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़े थे..उनकी हार हुई है. इसी तरह सांसद गणेश सिंह भी हारे हैं. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के तेजतर्रार मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी हार गए. इनकी हार ने सबको चौंका दिया है.

नरोत्तम मिश्रा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में आज सुबह से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पिछड़ रहे थे. रात होने तक यह साफ हो गया कि दतिया से कांग्रेस का उम्मीदवार जीतेगा. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने 7742 वोटों से हराया है.

दतिया सीट पर ही निर्दलीय उम्मीदवार हरदास कुशवाहा 1306 वोटों के साथ तीसरे, बसपा के लोकेंद्र नेताजी 1156 वोटों के साथ चौथे और निर्दलीय उम्मीदवार आर सिंह 748 वोटों के साथ पांचवे नंबर पर रहे.

इसी प्रकार, हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल, बदनावर से उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं. उज्जैन दक्षिण सीट से मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव जीत गए हैं.

यह भी पढ़िए: “समाज को जातियों में बांटने की खूब कोशिश हुई, लेकिन…”, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद PM Modi का कांग्रेस पर वार

भाण्डेर विधानसभा से कांग्रेस के फूलसिंह ने जीत दर्ज की

दतिया जिले की भाण्डेर विधानसभा से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया ने जीत दर्ज की है. फूल सिंह बरैया ने भाजपा के घनश्याम पिरोनिया को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. वहीं सेवड़ा विधानसभा सीट की बात करें तो वहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल ने कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 2989 वोटों से मात दी है. बता दें कि दतिया और भांडेर सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था, जबकि सेवड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

13 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

7 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

23 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

40 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

1 hour ago