खेल

Dipika Pallikal: भारत की चैंपियन स्क्वैश खिलाड़ी, जिनका क्रिकेट के साथ भी रहा अनोखा रिश्ता

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश में एक बड़ा नाम हैं. उनको और भी लाइमलाइट तब मिली जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक बड़े नाम दिनेश कार्तिक से शादी की थी. एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ दीपिका को कार्तिक की जिंदगी की ‘नायिका’ के तौर पर भी देखा जाता है. दीपिका का यह नायकत्व स्क्वैश में भी जारी रहता है जहां वह विश्व स्क्वैश रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं.

मां भी रह चुकी हैं क्रिकेटर

21 सितंबर, 1991 को केरल के कोट्टायम में जन्मीं दीपिका का क्रिकेट के साथ ‘लव अफेयर’ सिर्फ दिनेश कार्तिक तक सीमित नहीं है. दीपिका की मां सुसान पल्लीकल भी एक क्रिकेटर रह चुकी हैं, जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी खेला था. उनके पिता भी कॉलेज में काफी क्रिकेट खेल चुके थे. इसके बावजूद उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी क्रिकेटर से होगी.

स्क्वैश में दीपिका का शुरुआती सफर

केरल में जन्म के बावजूद दीपिका का पालन-पोषण चेन्नई में ही हुआ था, जहां उनकी स्क्वैश की यात्रा की शुरुआत हुई थी. माता-पिता का मार्गदर्शन, बढ़िया ट्रेनिंग और अच्छे माहौल में दीपिका असाधारण स्क्वैश खिलाड़ी के तौर पर शेप ले रही थीं. 11 साल की उम्र तक आते वह नेशनल चैंपियन बन चुकी थीं. 15 साल की उम्र तक प्रो लेवल की खिलाड़ी थीं और साल 2011 में उनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता मिलनी शुरू हो चुकी थी.

उपलब्धियां

दिसंबर 2012 में, दीपिका महिला सिंगल स्क्वैश विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं. इसके बाद ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका ने जोशना चिनप्पा के साथ जोड़ी बनाकर महिला डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था. दीपिका ने एशियन गेम्स 2014 में भी सिंगल और टीम इवेंट में क्रमशः ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने 2016 में विश्व डबल्स चैंपियनशिप, 2017 की एशियन व्यक्तिगत चैंपियनशिप, 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियन गेम्स में विभिन्न इवेंट में मेडल जीते.

मां बनने के लिए लंबे मेडिकल उपचार से गुजरना पड़ा

यह करियर का वह दौर था, जब एक तरफ दीपिका खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहीं थी तो दूसरी तरफ अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सोच रही थीं. हर महिला को अपने करियर के दौरान शादी करने और मां बनने जैसे बड़े फैसले करने होते हैं. दीपिका के लिए मां बनना आसान नहीं था. भारत में कई महिलाएं खुलकर जहां इस बारे में बात नहीं कर पाती हैं तो दीपिका साफ कहा था कि उनको मां बनने के लिए लंबे मेडिकल उपचार से गुजरना पड़ा. वह साल 2018 में मां बनना चाहती थीं. इसके तीन साल बाद उन्होंने 18 अक्टूबर, 2021 को जुड़वां बेटों – कबीर और जियान को जन्म दिया था.

इस दौरान खेल से उनका एक ब्रेक रहा. तीन साल से ज्यादा समय तक कोर्ट से दूर रहने के बाद दीपिका ने ग्लासगो में 2022 में वर्ल्ड डबल्स चैंपियनशिप में धमाकेदार वापसी की थी जहां उन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते. 2022 में, दीपिका ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीता था. फिर वह 2023 में स्वर्ण जीतकर एशियाई खेलों में पहली मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियन बनी थीं. तब दीपिका ने कहा था कि मां और खिलाड़ी की जिम्मेदारियों को निभाने में कड़ी मेहनत लगती है जो शायद उनको कहीं न कहीं और बेहतर करने की ओर लेकर जा रही है.

पति दिनेश कार्तिक बनें प्रेरणा

करियर के इस पड़ाव पर पति दिनेश कार्तिक भी उनके लिए एक प्रेरणा बने, जिन्होंने लंबे समय से नेशनल टीम से बाहर होने के बावजूद आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके साल 2022 के टी20 विश्व कप में अपनी जगह बनाई थी. यह एक अविश्वसनीय वापसी की असाधारण कहानी थी. दीपिका के लिए यह एक प्रेरणा है. 2012 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका को 2014 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago