खेल

गत चैंपियन मोहन बागान और कश्मीर डाउनटाउन की भिड़ंत से होगी डूरंड कप की शुरुआत

गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट (MBSG) 27 जुलाई को कोलकाता के विवेकानन्द युबा भारती क्रीड़ांगन (VYBK) में 133वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के उद्घाटन मैच में कश्मीर के डाउनटाउन हीरोज एफसी से भिड़ेगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा. ग्रुप चरण के मैच 18 अगस्त को एमबीएसजी के कड़े प्रतिद्वंद्वी और इंडियन सुपर लीग (ISL) के साथी ईस्ट बंगाल के बीच प्रसिद्ध कोलकाता डर्बी के साथ समाप्त होंगे, जिसे ग्रुप ए के अंतिम मैच के रूप में वीवाईबीके में रखा गया है.

डूरंड कप के सभी 43 मैचों का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा और साथ ही सोनीलिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लाइवस्ट्रीम किया जा सकेगा. जहां ग्रुप ए, बी और सी के मैच कोलकाता में वहीं पहली बार कुछ मैच जमशेदपुर में खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप डी के मैच शामिल हैं. मेजबान जमशेदपुर एफसी का मुकाबला बांग्लादेश आर्मी फुटबॉल टीम से होगा, जो टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली दो विदेशी टीमें में से एक है.

ग्रुप ई के मैच 30 जुलाई को कोकराझार में शुरू होंगे, जिसमें स्थानीय टीम बोडोलैंड एफसी का मुकाबला आईएसएल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा. शिलांग, जो पहली बार डूरंड कप की मेजबानी भी करेगा, ग्रुप एफ के पहले मैच में मेजबान शिलांग लाजोंग एफसी 2 अगस्त को नेपाल की त्रिभुवन आर्मी फुटबॉल टीम से भिड़ेगा.

कोलकाता में वीवाईबीके और किशोर भारती क्रीड़ांगन, जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोकराझार में एसएआई स्टेडियम और शिलांग में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम टूर्नामेंट स्थल होंगे. कुल 24 टीमों को छह समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें छह ग्रुप टॉपर और दो सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी.

ये भी पढ़ें- EURO Cup 2024: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को चौंकाया, यूरो फाइनल में स्पेन से होगी भिड़ंत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago