खेल

ENG vs PAK: मैच की पहली गेंद डाले बिना पाकिस्तान का टिकट कटा लेगी बाबर आजम की टीम, जानें कैसे खत्म होगा वर्ल्ड कप का सफर

ICC World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. इसके चलते सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ा था. हालांकि उसे हर मोर्चे पर निराशा ही हाथ लगी है. आज पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 का अपना आखिरी मैच खेलने वाली है. इंग्लैंड के साथ यह मैच दोपहर दो बजे ही शुरू होगा. खास बात यह है कि अभी भी पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बरकरार है, लेकिन उसके लिए जो शर्तें हैं, वो सुनकर आपकी भी हंसी छूंट जाएगी.

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को करीब 287 रनों की जीत हासिल करनी है. पाकिस्तान के लिए इस मैच में 287 रनों की जीत हासिल करना तो असंभव ही है लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान बिना कोई गेंद फेके भी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकता है लेकिन कैसे चलिए आपको आज इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में भारत से जंग पर क्या बोले केन विलियमसन, टीम इंडिया को पहले मात दे चुके हैं कीवी

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाना असंभव

दरअसल, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रनरेट का मैटर फंस रहा है. न्यूजीलैंड का रनरेट 0.743 है तो दूसरी ओऱ पाकिस्तान 0.036 की नेट रन रेट और 8 पॉइंट के साथ पांचवें पॉजिशन पर है. ऐसे में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 2 पॉइंट नहीं चाहिए बल्कि बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत है, वरना बाबर आजम की टीम का इस्लामाबाद का टिकट कटना पक्का हो ही जाएगा.

अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे इंग्लैंड से 287 रन से जीतना होगा और टारगेट का पीछा करते हुए 284 गेंद रहते मैच अपने नाम करना होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है तो फिर भी एक मौका है कि वह बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा दें और इंग्लैंड को जल्दी ऑल आउट कर दे लेकिन अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है तो उसके लिए संभावना न के बराबर हैं.

यह भी पढ़ें-ICC Suspended Sri Lanka Cricket: वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका की बढ़ी मुसीबत, आईसीसी ने क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड

फ्लाइट की टिकट बुक कर ले मैनेजमेंट

गौरतलब है कि पाकिस्तान अगर पहले गेंदबाजी करता है तो इंग्लैंड जो भी स्कोर बनाएगा, उसे चेज करने के लिए पाकिस्तान के पास केवल और केवल 2.4 ओवरो में ही चेज करना है. इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान ये नहीं कर पाएगा और वर्ल्ड कप में उसका सफर खत्म होगा. इसीलिए यह कहा जा रहा कि अगर टॉस इंग्लैंड हक में रहा, तो पाकिस्तानी टीम के मैनेजमेंट को फ्लाइट की बुकिंग तुरंत कर लेनी होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago