खेल

IND vs AUS T20: सैमसन-चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं, भड़के फैंस, बोले- संन्यास लेकर दूसरे देश…

IND vs AUS, T20 Series: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया है. वर्ल्ड कप के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसको लेकर चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चयनकर्ताओं ने दो प्लेयर को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भड़के हुए हैं.

सैमसन-चहल को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं दी गई है. वहीं युजवेंद्र चहल को भी नजरअंदाज कर दिया गया. संजू सैमसन को एशियन गेम्स और एशिया कप में भी जगह नहीं मिली थी. पिछले कुछ समय से संजू को जब भी खेलने का मौका मिला है, उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बता दें कि साल 2015 में संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था लेकिन अभी तक वो अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं. संजू ने भारत के लिए अब तक 13 वनडे मैचों में 390 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम 24 टी20 मैचों में 374 रन दर्ज है. वहीं चहल भी काफी समय से टीम से दूर हैं.

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए. एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा, इस खिलाड़ी को न्याय दो, वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा, जब भी त्रिवेंद्रम में कोई मैच होने वाला होता है, बीसीसीआई हमेशा से यह सुनिश्चित किया है कि संजू इसमें न खेलें. एक यूजर्स ने तो संजू सैमसन को संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली.

 

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के फाइनल में कहां चूक गई टीम इंडिया? ये हैं 5 कारण, सालों तक चुभेगी हार

भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को भी जगह नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट इमोजी पोस्ट किया. चहल के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

5 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

22 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

28 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

40 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

46 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

47 minutes ago