खेल

Asia Cup U-19 IND vs NEP: एशिया कप में राज लिंबानी की घातक गेंदबाजी, नेपाल के खिलाफ 13 रन देकर झटके 7 विकेट

Asia Cup U-19 IND vs NEP: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में मंगलवार को भारत ने नेपाल को दस विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 9.1 ओवर की गेंदबाजी की और 13 देकर सात विकेट चटकाए. 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

52 रन पर नेपाल की टीम ऑल आउट

भारत के खिलाफ मैच में नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 52 रन पर ऑलआउट हो गई. राज निंबानी ने 13 रन देकर 7 विकेट झटके. नेपाल की टीम 22.1 ओवर में काफी संघर्ष करते हुए 52 रन बना पाई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 7.1 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया.

राज लिंबानी ने झटका 7 विकेट

भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज राज लिंबनी ने नेपाल के 7 खिलाड़ियों को चलता किया. लिंबानी ने 9.1 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने 13 रन देकर सात विकेट झटके. राज लिंबानी ने नेपाल के दीपक बोहरा, उत्तम थापा मागर, कप्तान देव खनाल, दीपक डुमरे, दीपक बहारा, सुबाष भंडारी, हेमंत धानी को आउट किया. लिंबानी ने घातक गेंदबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

बता दें कि भारत ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया था. वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों आठ विकेट से हार मिली. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने दस विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: अगले सीजन से पहले ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें किस टीम के पर्स में है कितने पैसे

अंडर 19 भारतीय प्लेइंग इलेवन

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश, सौमी पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्य शुक्ला, राज लिंबानी.

नेपाल अंडर 19 प्लेइंग इलेवन

दीपक बोहरा, अर्जुन कुमल, उत्तम मगर, देव खनल (कप्तान), गुलशन झा, दीपक डुमरे, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, हेमंत धामी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

7 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

17 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

49 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago