देश

Bhajan lal Sharma: राजस्थान के CM होंगे भजनलाल, भाजपा ने फिर चौंकाया; दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी CM

Rajasthan CM Announcement: चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने तमाम बैठकें और माथापच्ची के बाद आखिरकार राजस्थान के नए सीएम की घोषणा कर दी है. विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है.  इस बैठक में बीजेपी आलाकमान की तरफ से बनाए गए तीन पर्यवेक्षक भी शामिल हुए थे. जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय शामिल हुए. विधायक दल की बैठक में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम के नाम पर भी फैसला हुआ है. इसमें दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम घोषित किया गया है. वहीं वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद बीजेपी ने यहां भी चौंकाने दिया है. उन्होंने भजनलाल शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया है. चलिए अब आपको उनके बारे में बताते हैं कि आखिर वह हैं कौन.

पहली बार में ही चुनाव जीत बनेंगे मुख्यमंत्री

बीजेपी ने अपने उस नेता को प्रदेश की कमान सौंपी है, जिसने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है. हालांकि वह लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं. वह प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम किया करते हैं. बीजेपी ने पहली बार उन्हें जयपुर की सुरक्षित सांगानेर सीट से चुनाव लड़ाया था. इसके साथ ही वह पहली बार में ही सीएम बनने जा रहे हैं. बीजेपी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया था. इसके बाद चुनाव में उन्होंने 48 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की. बता दें कि भजनलाल शर्मा ब्राह्मण चेहरा हैं.

वसुंधरा राजे ने दिया प्रस्ताव

वहीं सीएम के ऐलान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

24 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

40 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago