खेल

TK Chathunni passed away: पूर्व भारतीय फुटबॉलर और मशहूर कोच टीके चथुन्नी का निधन

Indian Footballer TK Chathunni passed away: केरल के जाने-माने पूर्व फुटबॉलर टी.के. चथुन्नी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे और कैंसर से जूझ रहे थे. प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले चथुन्नी ने कोचिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमया. वह भारतीय फुटबॉल के बेहतरीन कोचों में गिने जाते थे.

कई टीमों को दी कोचिंग

अपने कोचिंग कार्यकाल में, उन्होंने मोहन बागान, एफसी कोचीन और डेम्पो गोवा सहित देश के कई प्रमुख क्लबों के अलावा केरल टीम को भी कोचिंग दी. उनके कोचिंग करियर की मुख्य उपलब्धि आई.एम. विजयन और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना था. विजयन ने कहा, “मैं उनका आभारी हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे फुटबॉलर विजयन बनाया.”

सीएम विजयन ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर फुटबॉल समुदाय और राजनीतिक नेताओं ने व्यापक शोक व्यक्त किया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने याद किया कि चथुन्नी चार दशकों तक खिलाड़ी और कोच के रूप में सक्रिय रहे.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन, न्यूयॉर्क स्टेडियम में देखने गए थे महामुकाबला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago