देश

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, सीएम गहलोत पर लगाए मिलीभगत के आरोप, राजस्थान में गरमाई सियासत

Sachin Pilot: राजस्थान में इस साल आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर गहलोत सरकार अलग-अलग रणनीतियां बनाते हुए नजर आ रही हैं. लेकिन प्रदेश में  अभी तक आपसी गृह कलेश शांत नहीं हुआ है. जिसकी वजह से सीएम गहलोत की सारी रणनीतियों पर पानी फिर सकता है. एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपनी ही पार्टी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए सीएम गहलोत पर निशाना साधा है.

सचिन पायलट ने रविवार 9 अप्रैल को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत की . इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर कई सवाल खड़े किए. पायलट ने कहा कि “पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के दौरान हजारों करोड़ रुपए के घोटाले (Corruption) हुए थे. उस दौरान हमारी सरकार ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. अब हम साढ़े 4 साल से सरकार में है लेकिन हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार पर कोई एक्शन नहीं लिया है.”

‘भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण’

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा जब बीजेपी सरकार में थी तब प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था. उस समय में हम विपक्ष में थे. तब मैंने, सीएम गहलोत और तमाम अन्य नेताओं ने जनता से वादा किया था कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. आज हमें सत्ता में चार साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

पायलट ने कहा कि “हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. अगर कथनी और करनी में अंतर होगा तो जनता को लगेगा कि ऊपरी लेवल पर कोई मिलीभगत हुई है”.

यह भी पढ़ें-  प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल: खुली जीप में सफारी, एलिफेंट कैंप में हाथी को खिलाया गन्ना, पीएम मोदी ने जारी किए बाघों के ताजा आंकड़ें

सीएम गहलोत को दो बार लिखी चिट्ठी

सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने करीब सवा साल पहले सीएम गहलोत को पत्र लिखा था जिसमें बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी. उसके बाद उन्होंने 2 नवंबर 2022 को सीएम फिर से चिट्ठी लिखी और आग्रह किया कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर हम सब कांग्रेस के नेताओं ने कई आरोप लगाए थे. जनता ने हमारी बातों पर विश्वास किया था. तभी हम 21 सीटों से बढ़कर 101 सीटों तक पहुंच पाए. ऐसे में अब हमें जनता से किए गए वादे के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए. पायलट ने कहा कि इस चिट्ठी का भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अब गहलोत सरकार के खिलाफ धरने की तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि “जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरने से वे काफी आहत हैं. इसी वजह से 11 अप्रैल को जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठेंगे.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

28 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

2 hours ago