Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गंभीर ने राष्ट्रीय चयन समिति के साथ श्रीलंका दौरे के लिए टीम पर की चर्चा: रिपोर्ट

बैठक में श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम पर चर्चा की गई, जिसमें अजीत अगरकर की चयन समिति के सदस्य, गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल थे.

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर, (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय चयन समिति और गौतम गंभीर के बीच एक घंटे तक वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें टीम इंडिया के नए मुख्य कोच ने अपने विजन को सामने रखा. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम पर चर्चा की गई, जिसमें अजीत अगरकर की चयन समिति के सदस्य, गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल थे.

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की उम्मीद है. ऐसे में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुने गए थे. यह भी बताया गया कि कप्तान रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर रहने की उम्मीद है, लेकिन संकेत है कि वह सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध करा सकते हैं.

उप-कप्तान हार्दिक पांड्या के वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को सीरीज में टीम की अगुवाई करने के लिए चुना जा सकता है. पांड्या की फिटनेस को ध्यान में रखकर उनको कप्तानी सौंपे जाने पर सस्पेंस है. भारत और श्रीलंका के बीच सफेद गेंद की सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Olympic खेलों में ऐसा रहा भारत का इतिहास, व्यक्तिगत खेलों में सिर्फ 2 गोल्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital