हरमनप्रीत कौर (फोटो ट्विटर)
Harmanpreet Kaur: आईसीसी ने भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) पर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उनके अभद्र व्यवहार के लिए दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है. हरमनप्रीत को यह सजा पिछले सप्ताह ढाका में उनके अभद्र व्यवहार के लिए दी गई. उन्होंने अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद गुस्से में स्टंप पर बैट दे मारा था. इसके बाद उन्होंने मैच अधिकारियों की आलोचना की थी. इस मामले को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने हरमन की तीखी आलोचना की थी. वहीं इस बर्ताव के बाद उन पर बैन का खतरा मंडरा रहा था.
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘हरमनप्रीत कौर को आईसीसी आचार संहिता के दो उल्लंघनों के लिए अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया गया है.’’ इस निलंबन के कारण हरमनप्रीत सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएगी.
आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हरमनप्रीत पर लेवल 2 के अपराध के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में तीन डिमैरिट अंक जोड़े गए. इसके अनुसार, ‘‘उन्हें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़े आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो कि अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने से जुड़ा है.’’ भारतीय कप्तान ने अपना अपराध और सजा स्वीकार कर ली है. हरमनप्रीत के सजा स्वीकार करने के कारण इस मामले ने आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को हुआ बड़ा नुकसान, WTC रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान
हरमनप्रीत को नाहिदा अख्तर की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया था लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी है. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपना गुस्सा स्टंप पर निकाला था. इसके बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में हरमन ने खुलेआम अंपायरों की आलोचना की और यहां तक कह दिया कि अंपायरों को दोनों टीमों के साथ ट्रॉफी समारोह में हिस्सा लेना चाहिए. उनके इस व्यवहार के कारण बांग्लादेश की कप्तान निगार सुलताना अपनी टीम के साथ वहां से चली गई और उन्होंने भारतीय कप्तान को शिष्टाचार सीखने की सलाह दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…