हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
Bharat Express Badhta Bihar Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से पटना में ‘बढ़ता बिहार’ कॉनक्लेव का आयोजन किया गया. इसमें बिहार के जाने-माने नेत्र चिकित्सक, साहित्यकार, कवि और MLC डॉ. राज्यवर्धन भी शामिल हुए. उनसे बिहार के विकास के लिए शिक्षा की महत्वपूर्णता पर चर्चा की गई. कॉनक्लेव में समाज, राजनीति और परिवार के महत्व का जिक्र किया गया. शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बात की गई.
डॉ. राज्यवर्धन जदयू से एमएलसी भी हैं. हालांकि, सियासत में होने के कारण उनकी पेशेवर जिंदगी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. वह एक शिक्षाविद के रूप में भी सेवा दे चुके हैं और बतौर चिकित्सक अनेकों की जिंदगी को रोशन कर चुके हैं.
भारत एक्सप्रेस के मंच पर उन्होंने युवाओं के लिए कहा कि आपको अपने कॉलेज और स्कूलों की स्थिति का पता होना, हर स्तर पर शिक्षा के स्तर को समझना चाहिए. उन्होंने कहा— “मैने कुर्सी को कभी महत्व ही नहीं दिया. मैं मानता हूं कि बिहार में जितने ब्यूरोक्रेट हैं उन्हें समाज हित में और भी काम करना चाहिए.”
डॉ. राज्यवर्धन ने कहा कि “आज मेरे लिए बहुत गौरव का दिन है. मेरी किताब ‘नीम का शहद’ का लोकार्पण हुआ…इसकी खुशी हो रही है.” इसके अलावा उन्होंने मंच पर एक कविता “धृतराष्ट्र आज भी जिंदा है, फर्क होते हुए भी अंधा है” सुनाई.
फोटो— भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने डॉ. राज्यवर्धन को सम्मानित किया.
‘बढ़ता बिहार’ कॉनक्लेव में आई अन्य शख्सियतों की खबरें पढ़िए
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…