खेल

ICC Suspended Sri Lanka Cricket: वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका की बढ़ी मुसीबत, आईसीसी ने क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड

Sri Lanka Cricket Board: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. भारत के खिलाफ उसे 303 रनों से हार मिली थी. इसके बाद ही श्रीलंका में क्रिकेट को लेकर निराशा देखने को मिली थी. इसी दौरान श्रीलंकाई खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड तक भंग कर दिया था. इस बीच वर्ल्ड कप के दौरान ही श्रीलंकाई टीम को एक और झटका लगा है, क्योंकि श्रीलंकाई क्रिकेट को अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ही सस्पेंड कर दिया है.

क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने यह फैसला SLC प्रशासन में व्यापक सरकारी हस्तक्षेप की वजह से लिया है. इसका मतलब यह हुआ कि श्रीलंका के खेलमंत्री ने जो फैसला लिया, वही फैसला देश के क्रिकेट मुसीबत बन गया है. गौरतलब है कि भारत में हो रहे टूर्नामेंट में श्रीलंका को 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली है. इस दौरान उसे भारत के खिलाफ 302 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा उसे अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ भी हार का मुंह देखना पड़ा था. जिसके चलते टीम पर आलोचकों ने सवालों की बारिश कर दी है.

यह भी पढ़ें-NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से दी शिकस्त, सेमीफाइनल की रेस में कायम, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

ICC ने किया नियमों का उल्लंघन

इस मामले में ICC ने बयान जारी किया है. काउंसिल ने कहा है कि ICC बोर्ड की आज बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट विशेष रूप से एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है. इसके मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि श्रीलंका में क्रिकेट के शासन, विनियमन और प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो. ICC ने अपने बयान में यह भी कहा कि निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में भारत से जंग पर क्या बोले केन विलियमसन, टीम इंडिया को पहले मात दे चुके हैं कीवी

मीटिंग में लिया गया बड़ा फैसला

बता दें कि ICC बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की स्थिति को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की थी. इस बैठक से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया है कि एसएलसी के भीतर सभी क्षेत्रों, प्रशासन से लेकर वित्त और यहां तक कि राष्ट्रीय टीम से संबंधित मामलों में श्रीलंकाई सरकार के हस्तक्षेप से चिंतित थाय आईसीसी बोर्ड ने माना कि सरकारी हस्तक्षेप आईसीसी संविधान में निर्धारित शर्तों के खिलाफ है जिसके चलतेश्रीलंकाई क्रिकेट के खिलाफ इतना सख्त एक्शन लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago