खेल

ICC T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब होंगे टीम इंडिया के मैच

ICC T20 World Cup Schedule: इस साल इतिहास बनने वाला है क्योंकि अमेरिका पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इवेेंट को होस्ट करने वाला है. जी हां हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज औऱ अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की. आईसीसी ने इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए शुक्रवार (5 जनवरी) को शेड्यूल जारी कर दिया है, आगामी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और यूएस में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल में भारत को पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

भारत के मैचों की बात करें तो  टीम इंडिया के सभी ग्रुप मैच अमेरिका में ही खेले जाएंगे. भारत टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को न्यूयार्क में होने वाले मुकाबले के साथ करेगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयार्क में हाईवोल्टेड मुकाबला खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2024 एक नए फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहली बार 20 टीमें शामिल होंगी. इन टीमों को पांच-पांच के चार समूहों में बांटा गया है, प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें-Sam Harper Injured: सिर पर गेंद लगने से गिर पड़ा बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेटर के साथ हुआ जानलेवा हादसा

इस चरण में शेष टीमें चार-चार के दो समूहों में बंट जाएंगी. इन ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को होगा. USA में तीन और कैरिबयन सरजमीं के कुल 6 वेन्यू पर टी20 विश्व कप के मैच खेले जाएंगे. 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 20 में 10 टीमें अपना पहला मैच यूएसए में खेलेंगी.इसमें से 16 मैच लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगी भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला लॉन्ग आइलैंड में न्यू नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 जून को खेला जाएगा.

कैरेबियन में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

26 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

26 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

52 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago