देश

हमारी सरकार अयोध्या को दुनिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध, इसीलिए यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा तैयार किया: PM मोदी

Ayodhya : देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पर ट्वीट किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में आज कहा कि प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृत-संकल्प है. इसी कड़ी में यहां के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के साथ ही इसका नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. उन्होंने कहा कि यह कदम महर्षि वाल्मीकि को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी आज राजस्थान आएंगे, अमित शाह-अजीत डोभाल जयपुर पहुंचे, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए हाई अलर्ट पर गुलाबी नगरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने अयोध्या हवाईअड्डा को एक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के रूप में और उसका नाम “महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्याधाम” रखे जाने को स्वीकृति देकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को खुशखबरी दी है.

बकौल सिंधिया, “इससे न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा बल्कि विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आवागमन से शहर का वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में महत्व भी बढ़ेगा. इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और समस्त कैबिनेट का धन्यवाद.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

11 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

21 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

34 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

1 hour ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

1 hour ago