ऋषभ पंत और विराट कोहली (फाइल फोटो)
ICC Test Rankings: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने साथी विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है, जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इसी श्रेणी में टॉप-20 में शामिल हो गए हैं. ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में पहले टेस्ट में 20 और 99 रन की पारी खेली थी. वह टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट रैंकिंग में शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल तीसरे स्थान पर हैं. पंत और कोहली के साथ शीर्ष 10 में शामिल वह अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं. न्यूजीलैंड के नजरिए से रविंद्र 36 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 134 और नाबाद 39 रन की पारी खेली थी, जिससे मेहमान टीम को 1988 के बाद भारत में पहली टेस्ट जीत मिली थी. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 12 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने दूसरे मैच में 31 और 63 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद वह आठ स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. मेहमान टीम ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर घरेलू मैदान पर टेस्ट जीत का सूखा खत्म किया था. सलमान ने अपनी पिछली चार टेस्ट पारियों में से तीन में 50 रन बनाए हैं. अब वह अपने साथी बाबर आजम (19वें), मोहम्मद रिजवान (21वें) और सऊद शकील (27वें) को पीछे छोड़कर पाकिस्तान के सर्वोच्च रेटिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं.
पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर वापस आ गए हैं, जबकि उनके साथी साजिद खान उसी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद 22 स्थान की छलांग लगाकर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पंत और गिल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध, पुणे में क्या होगी Playing-11?
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…